सनी देओल के मुस्लिम किरदार पर उठे सवालों पर शबाना आज़मी ने दिया कड़ा जवाब
फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के मुस्लिम और पाकिस्तानी किरदार को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया कि सनी देओल को एक मुस्लिम के रूप में क्यों नहीं स्वीकार किया जा सकता? शबाना ने आगे कहा कि क्या हमारे देश में जान-बूझकर ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं जिससे समाज में विभाजन हो रहा है? उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पहले फिल्म देखें, उसके बाद ही कोई राय बनाएं।