सत्य निकेतन हादसा: पीजी एग्रीमेंट में लिखा है- 'किसी भी दुर्घटना या मौत के लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं'
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग ढहने के बाद अब उसका रेंट एग्रीमेंट सामने आया है। इस एग्रीमेंट में साफ तौर पर दर्ज है कि पीजी प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी या जान जाने के जोखिम के लिए जवाबदेह नहीं होगा। आपको बता दें कि इस दुखद हादसे में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।