सत्य निकेतन पीजी हादसे में लापता अर्पित की मां मलबे में कर रही बेटे की तलाश
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए पीजी हादसे में अब तक सात लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि कई अन्य अभी भी गायब हैं। लापता लोगों में मध्य प्रदेश के देवास का रहने वाला अर्पित भी शामिल है। उसकी मां खुद राहत और बचाव दल के साथ मलबे में अपने बेटे को ढूंढ रही हैं। मां के अनुसार, अर्पित रक्षाबंधन के बाद उसी दिन दिल्ली वापस आया था जिस दिन यह हादसा हुआ।