सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद विजय गोयल का नाम सुर्खियों में क्यों है?
सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना के बाद से भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, करीब दस दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली सरकार और एमसीडी के कामकाज के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते सांसद, विधायक और पार्षद बुनियादी समस्याओं को सुलझाने के लिए उनके दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।