सड़क हादसों में हर घंटे 20 लोगों की जान जाती है: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने बताया, "हमारी सड़कों पर हर घंटे 20 लोगों की मौत हो रही है, इतनी बड़ी तादाद में मौतें तो किसी युद्ध या बीमारी में भी नहीं होतीं।" गडकरी के अनुसार, सड़कों का खराब डिज़ाइन और दुर्घटना संभावित 'ब्लैक स्पॉट्स' इन हादसों की मुख्य वजह हैं।