सड़क दुर्घटना में अतीक के बेटे अबान की मौत, चश्मदीद ने बताए उसके अंतिम शब्द
गैंगस्टर अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। 'न्यूज़-18 हिंदी' के अनुसार, हादसे को देखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दम तोड़ने से पहले अबान ने 'मुझे बचा लो' कहा था। वह उस समय जेल में कैद अपने भाई अली से मिलने के लिए जा रहा था। इस हादसे में अबान के अलावा दो और लोगों की भी मौत हुई है।