सड़क किनारे बैग बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, एक साथ पास की NEET, JEE और CUET
जबलपुर, मध्य प्रदेश के रहने वाले ओम चौकसे ने JEE मेंस, NEET और CUET जैसी कठिन परीक्षाएं एक साथ उत्तीर्ण कर ली हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उनकी प्रशंसा की है। ओम ने एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में 7वीं और 12वीं में 10वीं रैंक हासिल की थी। उनके पिता सड़क के किनारे स्कूल बैग बेचने का काम करते हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। ओम का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है।