सगाई के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मोहसिन खान, साझा कीं खास तस्वीरें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहसिन खान ने अपनी पार्टनर तमन्ना के साथ सगाई कर ली है। इस खुशी के मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "हमने अब तक जो भी वादे किए, उनमें सबसे प्यारा वादा यही है। एक-दूसरे में अपना आशियाना ढूंढ लेना।" मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहसिन इससे पहले अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में रह चुके हैं।