सऊदी पर हूती हमले के बाद पूर्व भारतीय अफसर का पाकिस्तान से सवाल
सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों के बाद, पाकिस्तान ने कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की, जबकि सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच रक्षा समझौता पहले से मौजूद है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। इस स्थिति पर पूर्व सैन्य अधिकारी केजेएस ढिल्लों ने तंज कसते हुए पूछा, "भाई उस डिफेंस पैक्ट का क्या हुआ...या वो सिर्फ कागज़ों में ही था?"