संसद में हंगामे की भेंट चढ़े 7,000 मिनट, हर मिनट ₹2.5 लाख का हुआ नुकसान
आंकड़ों के मुताबिक, संसद के मॉनसून सत्र के दौरान शोर-शराबे और हंगामे की वजह से 7,023 मिनट का समय बर्बाद हुआ। लोकसभा में एक मिनट की कार्यवाही पर लगभग ₹2.5 लाख का खर्च आता है, जिसके चलते कुल ₹175 करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस सत्र में सरकार ने लोकसभा में 11 विधेयक पारित किए, लेकिन उन पर किसी भी तरह की चर्चा नहीं हो सकी।