संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर 'फ्री तिब्बत' की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी की आत्मदाह से मौत
अमेरिका के न्यूयॉर्क में मौजूद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने गुरुवार को एक प्रदर्शनकारी ने तिब्बत का झंडा थामकर खुद को आग के हवाले कर दिया। खबरों के अनुसार, मरने वाले व्यक्ति की उम्र 42 साल थी और उसका नाम लोबगा रंगजेन बताया गया है। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी ने पहले 'फ्री तिब्बत' और 'चीन तिब्बत छोड़ो' लिखे हुए पोस्टर दिखाए और फिर खुद को आग लगा ली।