संपत्ति नहीं मिली तो पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं आए बच्चे
भोपाल के एक वृद्धाश्रम में 70 वर्षीय बुजुर्ग का निधन हो गया, लेकिन उनके बच्चों ने वहां आने से साफ मना कर दिया। ये बच्चे एक साल पहले ही पिता को इंदौर बस स्टैंड पर लावारिस हालत में छोड़ गए थे। खबरों के मुताबिक, जब बच्चों से संपर्क किया गया तो उन्होंने यह कहकर आने से इनकार कर दिया कि पिता ने उन्हें संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं दिया, तो वे क्यों आएं? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिता ने उनके लिए किया ही क्या था।