श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ से बाहर हुए साई सुदर्शन, चोट बनी वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की चोट की वजह से श्रीलंका के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि साई फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी चोट के लिए रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है।