श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दरवाजे साल में एक दिन ही क्यों खोले जाते हैं?
उज्जैन के महाकाल मंदिर के भीतर मौजूद श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह मंदिर केवल नाग पंचमी के मौके पर ही साल में एक बार 24 घंटे के लिए भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तक्षक नाग राजा ने भगवान शिव को खुश करने के लिए इसी स्थान पर कठोर तपस्या की थी। ऐसी धारणा है कि नाग देव के आराम में कोई खलल न पड़े, इसलिए मंदिर के कपाट पूरे साल बंद रखे जाते हैं।