श्रीगंगानगर का ही निकला 'ज़ॉम्बी ड्रग्स' वाला वीडियो, पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा
श्रीगंगानगर में ज़ॉम्बी ड्रग्स को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ था, जिसे पहले स्थानीय एसपी ने गलत बताया था, वह असल में वहीं का निकला। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है और वे नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ज़ॉम्बी ड्रग लेने का केवल नाटक किया था और वे एक जगह स्थिर खड़े होने की एक्टिंग कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने असल जिंदगी में कभी भी इस तरह का नशा नहीं किया है।