शोपियां: लश्कर आतंकी आबिद रमज़ान के परिवार ने घर पर लहराया तिरंगा
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सक्रिय आतंकी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। मीडिया खबरों के अनुसार, आबिद कई गंभीर आतंकी वारदातों में संलिप्त रहा है और उसका नाम मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की सूची में शामिल है। वर्ष 2022 में एक सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में भी उस पर आरोप लगे थे।