शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद SIP में निवेश क्यों जारी है?
AMFI की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद SIP के जरिए आने वाला पैसा लगातार बढ़ रहा है। मोतीलाल ओसवाल AMC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अखिल चतुर्वेदी का कहना है कि अब निवेशक SIP को केवल थोड़े समय के मुनाफे के लिए नहीं देख रहे हैं, बल्कि इसे लंबे समय तक धन संचय करने के एक बेहतर माध्यम के रूप में अपना रहे हैं।