शेयरखान के 6 दमदार स्टॉक्स: निवेशकों को मिल सकता है 40% तक का मुनाफा
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद ब्रोकरेज कंपनी शेयरखान ने लंबी अवधि के निवेश के लिए 6 मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों की पहचान की है। शेयरखान की इस खास लिस्ट में पीएफसी (PFC), कमिंस इंडिया, सारेगामा इंडिया, टेक महिंद्रा, आदित्य बिड़ला कैपिटल और लोढ़ा डेवलपर्स के नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इन चुनिंदा शेयरों में निवेश पर 40 फीसदी तक के रिटर्न की उम्मीद जताई है।