शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन, बनीं तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने महिला T20I क्रिकेट में 3,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप मुकाबले में 6 गेंदों पर 12 रन बनाने के साथ ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अब शेफाली के कुल T20I रनों की संख्या 3,005 हो गई है। वह स्मृति मंधाना (4,690 रन) और हरमनप्रीत कौर (4,249 रन) के बाद इस उपलब्धि तक पहुँचने वाली भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।