शिप रिसाइक्लिंग के क्षेत्र में भारत ने मारी बाजी, 2025 में वैश्विक बाजार में 35.4% हिस्सेदारी हासिल की
वर्ष 2025 में भारत शिप रिसाइक्लिंग के मामले में विश्व में शीर्ष पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक शिप रिसाइक्लिंग बाजार में भारत की भागीदारी 2024 के 30.1% से बढ़कर 2025 में 35.4% दर्ज की गई है। देश में रिसाइक्लिंग का कुल आंकड़ा 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन ग्रॉस टन हो गया है, जो कि लगभग 60% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।