शाहरुख खान के 'मन्नत' में क्या बदलाव हो रहे हैं? आनंद पंडित ने किया खुलासा
फिल्म निर्माता और लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित की फर्म शाहरुख खान के मुंबई वाले दो घरों के नवीनीकरण और पुनर्विकास का काम संभाल रही है। आनंद ने जानकारी दी कि 'मन्नत' के पिछले हिस्से में कुछ नई मंजिलें बनाई जा रही हैं। इस दौरान शाहरुख और उनका परिवार फिलहाल निर्माता वाशु भगनानी के डुप्लेक्स में किराए पर रह रहा है।