शाहरुख खान के 'मन्नत' की नेम प्लेट आखिर इतनी महंगी क्यों है?
मुंबई में स्थित शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की नेम प्लेट की कीमत ₹25 लाख है, क्योंकि इसे बनाने में कई हीरों का इस्तेमाल किया गया है। 'मन्नत' पहले से ही बेहद आलीशान है और हाल ही में इसे दो और मंजिलें बनाने की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मिली है। इस घर में मिलान, पेरिस और लंदन से मंगाया गया फर्नीचर, इटैलियन स्टाइल का इंटीरियर, एक विशाल लाइब्रेरी, 42 सीटों वाला थिएटर और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।