सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई वाले आवास पर एक सांप देखा गया। रात के करीब 8 बजे स्नेक कैचर विक्की दुबे को 'मन्नत' के बगीचे में दो सांप होने की जानकारी दी गई। वहां से एक 8 फीट लंबा रैट स्नेक पकड़ा गया है, जबकि दूसरा सांप अभी तक नहीं मिल पाया है।