शाहजहांपुर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 25 साल के उमेश का शव एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही पांच व्यक्तियों पर हत्या करने और शव को पेड़ पर लटकाने का इल्जाम लगाया है। परिजनों का कहना है कि चोरी के एक मामले को लेकर पुलिस उमेश को घर से उठाकर ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

by shortkt.com
9 hours ago
शाहजहांपुर: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज | ShortKT