शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, चार हमलावर दिखे

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक 32 वर्षीय अंकित बालियान की हत्या मामले में दो नए CCTV फुटेज मिले हैं। एक वीडियो में अंकित जिम से बाहर आकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी चार हमलावरों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वहीं, दूसरे फुटेज में आरोपी हाथ में हथियार लहराते हुए पैदल ही भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

by shortkt.com
21 hours ago
शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, चार हमलावर दिखे | ShortKT