शादी से पहले संतान पैदा करने का साहस न करें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे प्रेम विवाह के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन उनका मानना है कि आत्मनिर्भर होने के बाद ही विवाह करना उचित है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "शादी से पहले बच्चे पैदा करने का पराक्रम न करें, क्योंकि समाज अक्सर ऐसे बच्चों को स्वीकार नहीं करता है और अंत में उनकी जिम्मेदारी सरकार को संभालनी पड़ती है।"

by shortkt.com
4 hours ago
शादी से पहले संतान पैदा करने का साहस न करें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल | ShortKT