शादी से पहले गौरव को अपनी बायसेक्शुअलिटी के बारे में बताया था, उन्हें यह हॉट लगा: आकांक्षा चमोला
अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया है कि शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने गौरव खन्ना को अपनी बायसेक्शुअलिटी के बारे में बता दिया था। उन्होंने कहा, "मेरे पति ने इसे सहजता से लिया क्योंकि उन्हें यह काफी हॉट लगा। वैसे भी ज्यादातर पुरुष इसे काफी आकर्षक मानते हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में आकांक्षा ने गौरव के साथ अपने तलाक की खबरों की पुष्टि की है।