शादी के 5 साल बाद 'गुम है किसी के प्यार में' फेम तन्वी ठक्कर ने पति आदित्य कपाड़िया से अलग होने का किया ऐलान
'गुम है किसी के प्यार में' शो की मशहूर अभिनेत्री तन्वी ठक्कर ने अपने पति आदित्य कपाड़िया से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। शादी के पांच साल बाद लिए गए इस फैसले के बारे में उन्होंने बताया, "काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का निर्णय लिया है। हमारे बीच किसी तरह का विवाद या ड्रामा नहीं है।" बता दें कि तन्वी और आदित्य ने साल 2021 में शादी रचाई थी और दोनों का एक बेटा भी है।