शादी के 3 महीने बाद पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, 2 महीने बाद बाबा के भेष में पकड़ा गया
हरियाणा के गुरुग्राम में अंकित नाम के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को बाथरूम में छुपाया और अपनी गर्लफ्रेंड रजनी के साथ नेपाल भाग गया। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंच गए, जहां अंकित ने साधु का रूप धारण कर एक होटल में नौकरी कर ली, जबकि रजनी ने भी अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। आखिरकार, दो महीने की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।