शादी के लिए दबाव डालने पर मुस्कान ने बनाई दूरी, तो इमरान ने कर दी हत्या: भाई का आरोप
दिल्ली में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल की हत्या के मामले में उसके भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का कहना है कि इमरान जब शादी के लिए जोर डाल रहा था, तो मुस्कान ने उससे किनारा करना शुरू कर दिया था। भाई के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर इमरान ने उसकी जान ले ली। खबरों की मानें तो इमरान और मुस्कान पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे।