शादियों में डांस करके राहुल रॉय कितनी कमाई करते हैं? एक्टर ने खुद किया खुलासा

फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए राहुल रॉय ने साल 2020 में आए ब्रेन स्ट्रोक के बाद अपनी माली हालत को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया, "मेरे ऊपर जिम्मेदारियां हैं और मुझे पैसों की जरूरत है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद काम मिलना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। अब मैं शादियों में डांस परफॉर्म करके कभी 2 लाख तो कभी 4 लाख रुपये तक कमा लेता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि ट्रोल करने वाले लोग यह नहीं समझते कि यह भी एक तरह की कड़ी मेहनत है।

by shortkt.com
4 hours ago
शादियों में डांस करके राहुल रॉय कितनी कमाई करते हैं? एक्टर ने खुद किया खुलासा | ShortKT