शर्मिला टैगोर के 'वंदे मातरम' वाले बयान पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का मानना है कि जो लोग सिर्फ एक ईश्वर को मानते हैं, उनके लिए 'वंदे मातरम' की कुछ पंक्तियों को गाना कठिन हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि राष्ट्रगीत के शुरुआती दो पद ही गाए जाने चाहिए। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कला और कविता को धर्म के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। हमें हिंदू-मुस्लिम की संकीर्ण सोच से बाहर निकलना होगा।"