शताब्दी एक्सप्रेस में एक्सपायरी ब्रेड परोसने पर रेलवे सख्त, वेंडर पर लगा भारी जुर्माना
नई दिल्ली-रानी कमलापति (भोपाल) शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को एक्सपायरी ब्रेड देने के मामले में आईआरसीटीसी ने बड़ी कार्रवाई की है। केटरिंग वेंडर पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, आईआरसीटीसी ने केटरिंग मैनेजर और मामले के लिए जिम्मेदार अन्य स्टाफ को उनके पदों से हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन में मौजूद करीब 74 यात्रियों, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, ने एक्सपायरी ब्रेड का सेवन कर लिया था।