व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट कम कर दिए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹202 सस्ता हो गया है, वहीं कोलकाता में इसकी कीमतों में ₹209 की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,872.50 में उपलब्ध होगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

by shortkt.com
7 hours ago
व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट | ShortKT