वॉट्सऐप वेब पर अब सीधे कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल, आए कई नए फीचर्स
अब यूज़र्स को डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होगी, वे सीधे वॉट्सऐप वेब के ज़रिए ही वन-ऑन-वन और ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल्स कर पाएंगे। ब्राउज़र-आधारित इस कॉलिंग सुविधा में स्क्रीन शेयरिंग, रिऐक्शन्स और कॉल हिस्ट्री देखने के लिए एक डेडिकेटेड कॉल्स टैब भी दिया गया है। इसके अलावा, यूज़र्स अपनी मोबाइल पर चल रही कॉल को आसानी से वॉट्सऐप वेब पर स्विच भी कर सकेंगे। कंपनी इन नए फीचर्स को धीरे-धीरे सभी के लिए जारी कर रही है।