वॉट्सऐप आईफोन यूज़र्स के लिए ला सकता है अपना क्लाउड बैकअप फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉट्सऐप एक नई क्लाउड बैकअप सुविधा विकसित कर रहा है। इसके आने के बाद यूज़र्स को अपनी चैट का बैकअप एप्पल के iCloud में रखने के बजाय सीधे वॉट्सऐप के सर्वर पर स्टोर करने का विकल्प मिलेगा। यह बैकअप पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा, जिससे सुरक्षा बनी रहेगी। अभी यह फीचर शुरुआती दौर में है और फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।