वैश्विक संकट के दौर में भारत के 'कनेक्टर ईकोनॉमी' बनने पर आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?
आनंद महिंद्रा का मानना है कि मौजूदा दौर में जब दुनिया अलग-अलग हिस्सों में बंट रही है, तब भारत एक 'कनेक्टर ईकोनॉमी' की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "भारत का लोकतंत्र, राजनीतिक स्थिरता, चीन के मुकाबले एक आर्थिक-राजनीतिक बफर के तौर पर इसकी भौगोलिक स्थिति, विशाल घरेलू बाजार और अलग-अलग विचारधारा वाले समूहों के बीच भारत पर जो भरोसा है... यही सब मिलकर इसे एक आदर्श 'कनेक्टर ईकोनॉमी' बनाता है।"