वैज्ञानिकों ने पहली बार एक मृत होती गैलेक्सी को देखा
खगोलविदों ने ब्रह्मांड के शुरुआती समय की एक ऐसी गैलेक्सी की पहचान की है जो खत्म हो रही है। SPT2349–56 क्लस्टर में मौजूद C26 नाम की यह आकाशगंगा बहुत तेजी से अपने नए तारे बनाने की शक्ति गंवा रही है। यह नजारा बिग बैंग के करीब 1.4 अरब साल बाद का है। यह गैलेक्सी आकार में एक धूमकेतु जैसी दिखाई देती है।