वेनेज़ुएला से लौटे नाविक के शव से गायब मिले कई अंग
वेनेज़ुएला से भारत लाए गए नाविक राकेश चौहान के परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि चौहान के शव से कई महत्वपूर्ण अंग गायब हैं। फेडरेशन ऑफ सीफेरर्स यूनियंस ऑफ इंडिया ने इस मामले पर दावा किया है कि भारत में हुए पोस्टमॉर्टम में राकेश चौहान के शव से दिमाग, दिल, फेफड़े, लिवर, किडनी, आंतें, तिल्ली, गला और अग्नाशय जैसे कई अंग नहीं मिले।