वृंदावन: निर्माणाधीन मॉल में शटरिंग ढही, 3 श्रमिकों की मौत
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार की सुबह एक निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की शटरिंग अचानक गिर गई, जिससे 4 मजदूर मलबे के नीचे फंस गए। इस हादसे में 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया, वहीं एक अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुआ है। खबरों के अनुसार, जान गंवाने वाले मजदूरों में 2 पश्चिम बंगाल के थे और एक नेपाल का रहने वाला था।