वीडियो कॉल पर अंतिम संस्कार कराने वाले बुजुर्ग पिता का क्या था अतीत?
हरियाणा के एक ओल्ड एज होम में जिन बुजुर्ग का अंतिम संस्कार उनकी तीन शिक्षिका बेटियों ने ₹5100 भेजकर वीडियो कॉल के जरिए करवाया, वे कभी मुंबई के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी हुआ करते थे। शिवचरण रामरत्न गुप्ता ने अपनी बेटियों की शिक्षा पर काफी पैसा खर्च किया था। व्यापार में नुकसान, आर्थिक तंगी और घर के हालातों के कारण वे तीन साल पहले अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम में रहने आ गए थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया था।