विशाखापट्टनम: होमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, 6 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एलकेजी में पढ़ने वाले 6 साल के एक छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने न केवल डांटा, बल्कि उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इस घटना के तुरंत बाद बच्चा बेहोश होकर शिक्षक के ऊपर ही गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।