विलुप्ति की कगार पर मालवी ऊंट: संख्या घटकर 102 पहुंची
भारत में पाई जाने वाली मालवी ऊंट की खास नस्ल अब खत्म होने के कगार पर है, क्योंकि इनकी आबादी सिमटकर मात्र 102 रह गई है। इस स्थिति को देखते हुए नैशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC) ने इन्हें बचाने के लिए कदम उठाए हैं। मालवी ऊंटों को देश की सबसे छोटे कद की नस्ल माना जाता है और ये एक बार में 4 से 5 किलोग्राम तक दूध देने में सक्षम हैं।