विराट कोहली के जैसे दिखने वाले शख्स का प्रैंक वीडियो वायरल, लोगों ने की आलोचना
विराट कोहली की तरह दिखने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक शर्मा अपने एक प्रैंक वीडियो के कारण विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में कार्तिक आरसीबी की जर्सी पहनकर एक बीएमडब्ल्यू कार से बाहर निकलते हैं और चार सुरक्षा गार्डों के साथ मॉल के अंदर जाते हैं। उन्हें असली विराट कोहली समझकर मॉल के सुरक्षाकर्मी भी उनकी सुरक्षा में जुट जाते हैं। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई जा रही है, जहां एक यूजर ने कमेंट किया कि उन्होंने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।