विराट कोहली और गौतम गंभीर के रिश्तों पर बैटिंग कोच का बड़ा बयान
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मतभेदों की चर्चाओं पर बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के रिश्ते सामान्य हैं। इंग्लैंड के हाथों दूसरे वनडे में मिली शिकस्त के बाद कोटक ने बताया, "आज (गुरुवार) ही दोनों के बीच कम से कम 10 बार बातचीत हुई होगी... मुझे नहीं लगता कि उनके बीच किसी तरह की दूरी है जिसे पाटने की ज़रूरत हो।"