विराट के बेटे अकाय के 'अंकल' बनने पर शुभमन गिल का मज़ेदार रिएक्शन
शुभमन गिल का एक मजाकिया कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक कॉमेडी वीडियो में कंटेंट क्रिएटर ने खुद को विराट कोहली के बेटे अकाय की टीचर बताया और कहा कि वह अपने मम्मी-पापा के साथ 'अंकल' गिल को भी स्कूल लेकर आएं। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए गिल ने विराट को टैग किया और लिखा, "भाई, तुम फिक्र मत करो, मैं सब देख लूंगा।"