वियतनाम में नाव पलटने से हुई भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के निकट भारतीय पर्यटकों से भरी नाव डूबने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि भारतीय दूतावास प्रभावितों को हर मुमकिन सहायता दे रहा है और हमारे अधिकारी वियतनामी प्रशासन के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।