विधानसभा में एकनाथ शिंदे से शरद पवार की मुलाकात, उद्धव गुट में हलचल
महाराष्ट्र में बुधवार को एनसीपी (एससीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अचानक मुलाकात की, जिससे राज्य की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "हमें इस बात का दुख है।" उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पवार की विचारधारा पर तो भरोसा है, लेकिन शिंदे से मुलाकात करके उन्होंने उन लोगों को सम्मान और अहमियत दी है जो गद्दार हैं।