विद्यालक्ष्मी योजना: अब बिना गारंटी के पाएं ₹7.5 लाख तक का एजुकेशन लोन
प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत देश के 860 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अब बिना किसी सिक्योरिटी, कोलैटरल या गारंटर के शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की ओर से ₹7.5 लाख तक के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। छात्र इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने लोन की स्थिति की निगरानी भी वहीं से कर सकेंगे।