विदेश में भी बेटी मालती को भारतीय संस्कार दे रहीं प्रियंका चोपड़ा, सिखाया मां दुर्गा का मंत्र
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में बैठाकर उन्हें मां दुर्गा का मंत्र 'सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥' सिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मालती भी अपनी मां के साथ मंत्र दोहराने की कोशिश कर रही है। इस क्लिप को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'देसी गर्ल से...देसी मम्मा।'